• VIRTUAL TOUR
  • Email Login
  • Jobs/Vacancy
  • ADMISSION
  • Tender/e-Tender/EOI
  • Employee Dashboard
  • MoU partners
  • Contact Us
  • (Auto-translation)

FACULTY AND STAFF

FACULTY
-->
Photo Details
Dr. Purohit, P.K. (Professor & Head),
  • Dean (Corporate And International Relations)
  • Dean (School of Science )

  • Email: pkpurohit@nitttrbpl.ac.in

    • डॉ. पी.के. पुरोहित वर्तमान में NITTTR, भोपाल के 'भारतीय ज्ञान परंपरा' (IKS) विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष है। डॉ. पी.के. पुरोहित एप्लाइड साइंस विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं के साथ साथ वर्तमान में डीन (स्कूल ऑफ साइंसेज) और डीन (कॉर्पोरेट और अंतर्राष्ट्रीय संबंध) के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. पुरोहित की उल्लेखनीय वैज्ञानिक उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2003 में उन्हें भारतीय अंटार्कटिक वैज्ञानिक अभियान के लिए चयनित किया जहाँ उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी शोध विशेषज्ञता आयनोस्फेरिक अध्ययन, जीपीएस पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव और ध्रुवीय अनुसंधान तक फैली हुई है, जिसमें अंटार्कटिक और आर्कटिक दोनों अध्ययन शामिल हैं। उन्होंने विज्ञान संकाय के तहत भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्रों में 17 पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 90 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। डॉ. पुरोहित के 100 से अधिक शोध पत्र दुनिया भर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में स्वीकार किए गए हैं और प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वे अंटार्कटिका पर केंद्रित पाँच पुस्तकों के लेखक हैं। शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान में 34 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, डॉ. पुरोहित विभिन्न विशेषज्ञ समितियों के सदस्य हैं, जिनमें AICTE और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के लोक सेवा आयोग शामिल हैं। डॉ. पुरोहित ने अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, यूएसए, यूके, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान,जर्मनी, सिंगापुर, मॉरीशस, मलेशिया, रूस, इंडोनेशिया, कनाडा और तुर्की जैसे देशों में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में आमंत्रित व्याख्यान दिए हैं। डॉ. प्रमोद कुमार पुरोहित ने 'भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर समन्वयक के रूप में कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों का आयोजन किया है। Mail id pkpurohit@nitttrbpl.ac.in

    View More Details >>

    प्रो. रामेंद्र सिंह (Professor)

    Email: ramendrasingh@yahoo.com
  • डॉ. रामेंद्र सिंह एक बहुआयामी शिक्षाविद्, विचारक एवं सांस्कृतिक विशेषज्ञ हैं, जो वर्तमान में NITTTR, भोपाल के 'भारतीय ज्ञान परंपरा' (IKS) विभाग में 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के पद पर प्रतिष्ठित हैं। शिक्षा में पीएच.डी. एवं बहु-विषयक उपाधियों से अलंकृत डॉ. सिंह ने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के पूर्व निदेशक के रूप में कई दशकों तक शिक्षा और संस्कृति के समन्वय में युगांतरकारी भूमिका निभाई है। आप एक कुशल प्रशासक, लेखक एवं संपादक हैं, जिनकी विशेषज्ञता हिंदी साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में निहित है। आपकी विद्वत्ता के कारण भारत सरकार ने आपको 'सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण संस्थान' (CCRT) तथा 'कृष्णा सर्किट' जैसी राष्ट्रीय समितियों में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। 'कल्चरल मैपिंग ऑफ इंडिया' और 'सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड' के संस्थापक सदस्य के रूप में आप निरंतर भारतीय अस्मिता को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित कर रहे हैं। शिक्षा, साहित्य और धरोहर संरक्षण के प्रति आपका समर्पण आपको एक अत्यंत सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व बनाता है। Mail id ramendrasingh@yahoo.com
  • डॉ. अमित कुमार दूबे (Fellow)

    Email: amit.philosophia@gmail.com
  • डॉ. अमित कुमार दूबे भारतीय दर्शन एवं ज्ञान परंपरा (IKS) के प्रतिष्ठित विद्वान हैं, जो वर्तमान में NITTTR, भोपाल में पोस्टडॉक्टोरल फेलो हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में भारतीय दर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित हैं। डॉ. दूबे ने यहीं से दर्शनशास्त्र में अपनी पीएच.डी. पूर्ण की है। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय तथा इंडस विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं और शिक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण IKS परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। तुलनात्मक धर्म दर्शन, न्याय, सांख्य और प्राचीन भारतीय शोध पद्धति में उन्हें विशेष विशेषज्ञता प्राप्त है। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत पाठ्यक्रम विकास और AICTE के सम्मानित मेंटर के रूप में भारतीय ज्ञान के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित हैं। Mail id amit.philosophia@gmail.com
  • Staff
    Sl.No. Name Designation
    1. डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह चौहान मीडिया डिजाइनर सह ड्राफ्ट्समैन
    2. श्री विजय प्रसाद MSA